Budget 2020: नारेडको ने कहा पांच हजार अरब डालर की अर्थव्यवस्था के लिए रियल एस्टेट क्षेत्र की समस्याओं का निदान जरूरी

नारेडको के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. निरंजन हीरानंदानी ने बुधवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, कुछ भी नामुमकिन नहीं है। रियल एस्टेट क्षेत्र में दहाई अंक में वृद्धि हासिल करना मुमकिन है। सरकार को टुक़़डों में नहीं बल्कि समग्र रूप से इस क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना चाहिये। रियल एस्टेट क्षेत्र से 269 अन्य सहायक उद्योग जुड़े हैं। जमीन–जायदाद और आवास क्षेत्र यदि तेजी से आगे ब़़ढेगा तो पूरी अर्थव्यवस्था की गति ब़़ढेगी। यह क्षेत्र भारत को 5,000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने में अहम योगदान कर सकता है। हीरानंदानी ने कहा कि सरकार ने अब तक जो भी कदम उठाए हैं उनको लेकर सकारात्मक संकेत अर्थव्यवस्था में दिखने लगे हैं। बस इसे और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है।

Source Link: https://www.jagran.com/business


Discover more from Niranjan Hiranandani

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gravatar profile

Discover more from Niranjan Hiranandani

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading